आंवला मे लोकतंत्र सेनानी को बेटे ने किया मरणासन्न, पुलिस ने बचाई जान, मुकदमा दर्ज

आंवला, बरेली। जनपद की तहसील आंवला क्षेत्र मे संपत्ति की खातिर इकलौते बेटे ने लोहे की रॉड और फावड़ा के डंडे से लोकतंत्र सेनानी पिता पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी गोली मारकर उनकी हत्या करना चाहता था लेकिन इससे पहले ही पुलिस पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर हालत मे लोकतंत्र सेनानी को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर के रामनगर स्टैंड के समीप लोकतंत्र सेनानी आनंद पाल सिंह, उनकी पत्नी जगवती, बेटे अभिमन्यु चौहान, उसकी पत्नी अंकिता और उसके चार बच्चों के साथ रहते है। बताया जाता है कि अभिमन्यु काफी समय से मकान समेत कुछ संपत्ति अपने नाम करने को दबाव बना रहा है। इसको लेकर ही गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे शराब के नशे मे धुत अभिमन्यु ने अपने पिता आनंद पाल सिंह पर लोहे की रॉड और फावड़ा के डंडे से अचानक हमला कर दिया। सिर मे ताबड़तोड़ प्रहार से आनंद पाल मरणासन्न होकर गिर पड़े। परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह अभिमन्यु को कमरे से धक्का देकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इस पर वह पिता को गोली मारने के लिए उनकी लाइसेंसी बंदूक खोजने लगा। परिवार को कमरे मे बंद करने के बाद अभिमन्यु की पत्नी अंकिता ने अपने पिता तेजवीर सिंह को सूचना दी तो उन्होंने इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह फोन करके मदद मांगी। इस पर इंस्पेक्टर पुलिस टीम लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस के आवाज देने पर भी अभिमन्यु ने दरवाजा नहीखोला तो पुलिस उसे तोड़कर अंदर घुस गई। पुलिस ने अभिमन्यु को हिरासत मे ले लिया और लहूलुहान मिले आनंद पाल सिंह को एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने के कारण वहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। इस मामले में अभिमन्यु चौहान की पत्नी अंकिता ने उसके खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार अभिमन्यु की दहशत मे है। थाने पहुंची उसकी मां, पत्नी और बच्चों ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसे जल्दी जमानत न मिले। इंस्पेक्टर ने उनके घर के बाहर पुलिस भी तैनात कर दी है। घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए। हालांकि तब तक परिवार वालों ने कमरे में बिखरा खून काफी हद तक साफ कर दिया था। लोगों ने बताया कि आनंद पाल सिंह कर परिवार संपन्न लोगों की गिनती मे आता है। उनके पिता भी आरएसएस से जुड़े रहे। आनंद पाल भी भूमि विकास बैंक के सभापति रहे हैं। अभिमन्यु अपने पिता का इकलौता बेटा है। मगर वह ठीक से काम नहीं करता है। कर्ज में डूबा होने के साथ ही वह शराब का भी आदी है। इसी वजह से वह मकान समेत कुछ संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बना रहा था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *