आंवला की जनता को रोजगार दिलाएंगे सांसद नीरज मौर्य

बरेली। आंवला की जनता का आभार प्रकट करते है। जनता ने उन पर विश्वास किया। वह मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं। जिस तरह से उन पर व सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जनता ने भरोसा जताया है। वह उस पर खरे उतरेगें। वह समय-समय पर जनता के बीच जाकर उनकी समस्या सुनेगे और उसका निराकरण करेगें। उनकी पहल रहेगी सबसे पहले युवाओं को रोजगार, महंगाई कम हो। किसान अपने घर मे रात बिताए। छुट्टा जानवरों से फसल को बर्बाद होने से कैसे रोका जाए। आवारा गौवंशीय पशुओं को गौशालाओं आदि में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगार के साधन जुटाए जाएगें। जिसमें थोड़ा समय लगेगा। भाजपा को भारत की जनता हटाना चाह रही थी। भारत की जनता मोदी को नही चाहती। जनता की मंशा विभिन्न दल समझ रहे है। भाजपा को 240 सीटों मे ही समेट दिया। 80 और 90 के दशक मे बना इफ्को जैसा एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। जिससे आंवला की जनता को रोजगार मिले। भाजपा का किला ढहा दिया गया। प्रदेश मे सपा ने 37 सीटे और गणबंधन की 43 सीटें निकल कर आई है। भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया। नही तो आकड़ा 50 पार जाना था। भाजपा को लेकर उत्तर प्रदेश के अंदर राजनीतिक आकलन करें तो भाजपा कभी चुनौती नही रही। भाजपा ने जनता से झूठ बोलकर वोट लेने का काम किया है। मोदी जी स्वंम कई राउंड पीछे चलते रहे। संविधान बचाने की लड़ाई लड़ी जो वह लोग जीतने मे कामयाब रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *