विद्यालय के पूर्व प्रअ डॉ. अमित शर्मा, डीएम सुरेन्द्र बहादुर सिंह व आरएम शोभित मिश्र के प्रयासों से खुशी से खिल उठे बच्चों के चेहरे
बच्चों की प्रस्तुतियां देख आश्चर्य चकित हुए डिविजनल मैनेजर और उनका स्टाफ, मुक्त कंठ से की बच्चों की प्रशंसा
बरेली। विकास क्षेत्र फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में स्थित प्रोफेसर एनएल शर्मा सर स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र को क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण बैंक लिमिटेड ने छोटे बच्चों हेतु छियत्तर कुर्सियां, दो मेट्स और शिक्षकों हेतु बड़ी कुर्सियां विद्यालय को डोनेट की। साथ ही बच्चों हेतु बिस्किट, टॉफी और मिष्ठान भी वितरित किए। राज्य पुरस्कृत शिक्षक, राज्य आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय के पूर्व प्रधान अध्यापक डॉ. अमित शर्मा, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड बैंक के डिविजनल मैनेजर (डीएम) सुरेन्द्र बहादुर सिंह व क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) शोभित मिश्र के प्रयासों से प्रोफेसर एनएल शर्मा सर स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र को यह डोनेशन प्राप्त हो सकी है। नई कुर्सियां पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने इस हेतु डीएम सुरेन्द्र बहादुर सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक शोभित मिश्रा, ब्रांच मैनेजर अरविंद कुमार, बीएसटी सतीश कुमार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बच्चों ने भी सुंदर प्रस्तुतियां दीं। वैष्णवी शर्मा व मेघा उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रज्ञन्य शर्मा ने वेलकम स्पीच सुनाई। अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर और बैज लगाकर किया गया। आंगनवाड़ी के छोटे छोटे बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, स्वच्छता का पहाड़ा आदि मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पूर्वी, काव्या, श्रेया, शिव, यश आदि ने अपनी प्रस्तुतियों से और आंगनबाड़ी के छात्र भगवान दास ने तीस तक पहाड़े सुनाकर सबको अचंभित कर दिया। सभी अतिथियों ने विद्यालय स्टाफ और बच्चों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सहायक अध्यापक लोचन सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया, डॉ. अमित शर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। आंगनवाड़ी केंद्र की संचालिका प्रीति ने केंद्र के विषय में बताया। राहुल जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. अमित शर्मा ने विद्यालय परिवार की ओर से डीएम सुरेन्द्र बहादुर सिंह को मोमेंटो और अपनी पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर विमलेश्वरी देवी, राहुल जैन, प्रीति, लोचन सिंह, सोमवती, रूपवती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
