अस्पतालों मे नकली दवाओं पर प्रतिबंध लगाने को करें सैंपलिंग

बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक कर हॉस्पिटलों में नियमित निरीक्षण कर नशीली एवं नकली दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए सैंपलिंग की कार्रवाई करें। डीएम ने जनपद में विना औषधि लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार हुई बैठक में डीएम ने कहा, जनपद में कोई भी नकली अथवा अधोमानक दवाओं का निर्माण नहीं हो रहा है, इस संबंध में जांच करते हुए औषधि निरीक्षक प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराएं। साथ ही होटल एवं रेस्टोरेंट की किचन का निरीक्षण कर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई करने एवं एनर्जी ड्रिंक्स की जांच के लिए निरीक्षण कर सैंपलिंग के लिए निर्देश दिए। स्कूलों की कैंटीनों में विकने वाली एनर्जी ड्रिंक्स की जांच करने के भी निर्देश दिये। मिड डे मील की सप्लाई करने वाली संस्थाओं के किचन में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थों का रखरखाव पर विशेष ध्यान रखने और कारागार मे सभागार कलेक्ट्रेट बरेली संचालित किचन में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थों के रखरखाव के निरीक्षण के निर्देश दिये। बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिला स्तरीय समिति के उद्देश्य से समिति के सदस्यों को अवगत कराया। सदस्यों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करने के लिए संवाद किया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के खाद्य अनुभाग के ईट राइट चैलेंज एवं प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई से अवगत कराया। औषधि अनुभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई एवं अस्पतालों में औषधियों एवं आपूर्ति कराने संबंधी जानकारी दी। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला आवकारी अधिकारी, डीजीसी क्राइम, जिला उद्योग केंद्र प्रतिनिधि, डिप्टी चीफ वार्डन, बाट माप निरीक्षक, पूर्ति विभाग एवं औषधि निरीक्षक उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *