बरेली। एक सप्ताह पहले हजियापुर में एक डेयरी संचालक ने बगैर परमिशन के डेयरी खोल दी। जिसकी शिकायत वहां के रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता ने नगर आयुक्त से शिकायत की। शुक्रवार को नगर निगम की टीम हजियापुर डेयरी बंद कराने पहुंच गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य रईस मियां अब्बासी ने नगर आयुक्त को शिकायत करके बताया था कि उनके क्षेत्र हजियापुर में एक युवक ने डेयरी खोली है। जिससे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप, नाली में गोबर भर जाने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ने का डर है। नगर आयुक्त ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए टीम को हजियापुर भेज दिया। वहीं डेयरी संचालक नगर निगम की टीम के पहुंचने से पहले डेयरी में ताला डाल कर निकल गया। खबर लिखे जाने तक डेयरी संचालक वापस नहीं आया था। नगर निगम की टीम उसका इंतजार करती रही।।
बरेली से कपिल यादव
