अलंकार अग्निहोत्री ने किया अगले महीने नई पार्टी का गठन, भाजपा पर बरसे

बरेली। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री रविवार को एक बार फिर बरेली पहुंचे और कैट स्थित परशुराम धाम में मत्था टेका। इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखे आरोप लगाए। श्री अग्निहोत्री ने साफ किया कि वे जल्द ही एक नई राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से परामर्श लिया है। अगले 20-25 दिनों के भीतर पार्टी का नाम, संविधान और घोषणापत्र तैयार कर चुनाव आयोग को आवेदन कर दिया जाएगा। उनके अनुसार भाजपा का कोर वोटर अब उनसे अलग हो चुका है और देश को नया राजनीतिक विकल्प चाहिए। अग्निहोत्री ने 2018 के सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट केस, रुचि तिवारी प्रकरण और अंतरराष्ट्रीय विवादित एपस्टाइन फाइल्स का भी जिक्र करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। इसके अलावा उन्होंने अपनी ही बिरादरी के सफेदपोशों पर तीखे कटाक्ष किये। उन्होंने दावा किया सत्ताधारी पार्टी के कई पदाधिकारी उनके साथ जुड़ने के इच्छुक है और पार्टी गठन के बाद उन्हें शामिल किया जाएगा। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि देश की वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। समय की मांग है कि एक नया विकल्प सामने आए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *