बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बरेली हाट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर (कॉम्प्लेक्स) के निर्माण कार्य का मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि परियोजना के निर्माण कार्यों मे तेजी से प्रगति लाई जाए। निर्माण की गुणवत्ता बिगड़ी तो कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की बात कही। मंगलवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए की परियोजना के ओ एंड एम के तहत संबंधित उच्च कोटि के अनुभवी वेंडर, संचालकों से परियोजना के संचालन प्रस्ताव मांगे जाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने अर्बन हाट परिसर के बाहरी विकास कार्य को 15 अप्रैल तक पूर्ण करने और तत्काल बाद लैंडस्केपिंग व ग्रीनरी विकसित करने का कार्य प्रारंभ कराकर 30 अप्रैल तक पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान नगरायुक्त निधि गुप्ता वत्स, अपर नगरायुक्त सुनील कुमार यादव, मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह, नोडल अधिकारी हृदय प्रकाश नारायण, सहायक अभियंता सुनील कुमार सक्सेना आदि शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
