अभा ब्राह्मण सभा ने इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी को किया सम्मानित

शीशगढ़, बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने थाना शीशगढ़ के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार तिवारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राजकुमार तिवारी बर्तमान में थाना शीशगढ़ के प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात है। यह पहला मौका है जब शीशगढ़ थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक को राष्ट्रपति पुलिस पदक के पुरस्कार से नवाजा गया है। इससे पूर्व राजकुमार तिवारी को वर्ष 2000 में सराहनीय सेवा करने एवं वर्ष 2007 में उत्कृष्ट सेवा करने पर पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। यह शीशगढ़ थाने के लिये भी यह बड़े गर्व की बात है। कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक, जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री पुनीत त्रिवेदी, तहसील अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री कौशलेंद्र गौड़, सुशील कुमार, रोहित कुमार, महेश चंद्र शर्मा आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *