Breaking News

अनूठी पहल : हादसे रोकने को कमिश्नर और आईजी ने कावड़ियों को हेलमेट पहनाकर किया रवाना

बरेली। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बरेली मंडल मे हादसे रोकने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। चारों जिलों में कांवड़ ले जाने वालों को हेलमेट दिए जा रहे हैं। इससे वह हादसे का शिकार नही होंगे। मंडल बरेली के चारों जिलों से बड़ी संख्या मे कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। दो पहिया वाहन से यात्रा करने वाले कावड़ियों की होती है। ज्यादातर देखा जाता है कि कांवड़ यात्रा के दौरान दो पहिया वाहन चलाने वाले लोग हेलमेट का प्रयोग कम करते है। जिस कारण सड़क दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। कई बार दुर्घटना के चलते लोगो की मौत भी हो जाती है। दुर्घटना में कमी लाये जाने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत के चलते कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और पुलिस महानिरीक्षक डॉ राकेश सिंह ने एकेसी हुण्डई शोरूम के निकट प्रभा टॉकिज के सामने सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु दो पहिया वाहनों पर सवार कांवड़ यात्रा मे सम्मिलित शिवभक्तों को हेल्मेट वितरित कर उनको सुरक्षित यात्रा हेतु रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन चलाने वाले कावड़िया शामिल रहे। दो पहिया वाहनों से कॉवड़ यात्रा मे जाने वाले शिवभक्तों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए मण्डल मे ये पहल शुरू की गयी है। मंण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने कांवड़ यात्रा में समस्त शिवभक्तों से यह अपील कि कांवड़ ले जाते समय सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुये हेल्मेट लगाकर ही बाइक चलायें और साथ में जाने वाले अन्य शिवभक्तों को भी हेल्मेट लगाने की सलाह दें। इस कार्यक्रम मे ग्राम खटेली एवं क्यारा के 90 श्रद्धालुओं को हेल्मेट वितरित किये गये। कार्यक्रम के आयोजन में रोटरी क्लब आफ बरेली हाईट्स एवं एकेसी हुंडई शोरूम के चेयरमैन अशोक अग्रवाल और अल्पित अग्रवाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कांवड़ियों कीसुरक्षा को लेकर कमिश्नर ने बदायूं में कांवड़ियों को परिवहन विभाग व पुलिस के संयुक्त प्रयासों से हेलमेट वितरित किए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *