अनियंत्रित कंटेनर ने टोल कर्मी चालक को रौंदा, परिजनों ने लगाया जाम

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बरेली दिल्ली मार्ग पर हाईवे किनारे सतुईया पट्टी गांव के पास सोमवार की शाम डिवाइडर के बीच लगे पेड़ों मे पानी दे रहे टोलकर्मी को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद परिजनों ने जाम लगाया। इससे आधे घंटे तक आवागमन बाधित हो गया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत मे ले लिया। जानकारी के अनुसार परमानंद गंगवार (50) पुत्र रोशन लाल गंगवार निवासी गांव खिरका जगतपुर हाईवे के टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर चालक के रूप मे कार्यरत थे। सोमवार को वह ट्रैक्टर से पानी के टैंकर को लेकर हाईवे के बीच डिबाइडर पर लगे पौधों को पानी दिलवा रहे थे। तभी मीरगंज की ओर से हरिद्वार से जमशेदपुर जा रहे टायर लदे अनियंत्रित कंटेनर ने पानी के टैंकर मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरे टोल कर्मी ट्रैक्टर चालक को कंटेनर ने कुचल दिया। जिससे परमानंद गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर जामकर आधे घन्टे हंगामा किया। जिससे यातायात का आवागमन रुक गया। पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया और जाम को खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर बरेली भेज दिया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे मे ले लिया है। इसके साथ ही कंटेनर चालक प्रदीप निवासी याकूबपुर थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर को हिरासत मे ले लिया है। मृतक टोल कर्मी अपने पीछे पत्नी जमुना देवी और तीन बच्चे पायल(14), मनु(12), आनंद(5) छोड़ गया। पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *