बरेली। भाजपा महानगर की ओर से रविवार की शाम मतदाता गहन पुनरीक्षण के संबंध मे कैट विधानसभा की द्वितीय कार्यशाला पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी। मुख्य वक्ता राकेश मिश्रा अनावा ने कहा कि अब द्वितीय चरण मे हमें ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करना है। किसी के फार्म में कोई कमी है तो उसको भी पूर्ण करना है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर इतना वोट बनवाएं है, लेकिन अभी हमारा लक्ष्य पूर्ण नहीं है, हमें अपने लक्ष्य को पूर्ण करना है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने मतदाता गहन पुनरीक्षण की द्वितीय कार्यशाला में कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ईमानदारी से बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूची में दर्ज नाम पर कुछ कमी या अपूर्ण हैं तो उनको पूर्ण करें, किसी का वोट बनने से रह गया है तो फार्म छह भरकर उस मतदाता का वोट बनवाएं, निर्वाचन अधिकारी ने जो भी दिशा निर्देश दिए हैं उसका पालन करें। एसआईआर महानगर संयोजक उमेश कठेरिया ने कहा कि आप सभी की मेहनत और लगन से हमने अपना कार्य पूर्ण किया है, लेकिन हमारा लक्ष्य पूर्ण होने के लिए अभी हमें कड़ी मेहनत करनी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी के कार्यक्रम आएं हैं हमें उनको पूर्ण व्यवस्थित करना है। इस अवसर पर कैंट विधानसभा संयोजक डॉ. सीपीएस चौहान, राज बहादुर सक्सेना, शिशुपाल कठेरिया, शिव कुमार महेश्वरी, अरुण कश्यप, प्रभु दयाल लोधी, देवेन्द्र जोशी, सोनू कालरा, रूपेंद्र पटेल, अमरीश कठेरिया, विष्णु शर्मा, डॉ. तृप्ति गुप्ता, जेपीएस पाल, राज अग्रवाल, सौरभ कुमार, श्याम सिंह, ब्रजेश पाल, दरबारी लाल, छंगामल मौर्य, चन्द्रपाल आर्य, चित्रा मिश्रा, संतोष कश्यप, सागर मौर्य, कमलेश, गरीमा कमांडो, अजय रत्नाकर, पुष्पेंद्र माहेश्वरी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
