बरेली। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का विराट व्यक्तित्व देशवासियों को नई प्रेरणा प्रदान कर रहा है। राजनेता से राष्ट्रनेता तक उनकी यशस्वी यात्रा अभिनंदनीय है। उनकी नीति में दूरदृष्टि, नेतृत्व में सेवा भाव और निर्णयों में राजनीतिक कुशलता थी। ये हमारे प्रदेश की राजधानी का सौभाग्य है कि इसका प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधानमंत्री के रूप मे उन्होंने देश को विकास के नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा महानगर की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर सोमवार को अर्वन हाट के ऑडिटोरियम में आयोजित अटल स्मृति समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अटल जी की पैतृक भूमि उत्तरप्रदेश के आगरा के बटेश्वर में है। बलरामपुर से देश की संसद में पहली बार चुने गए और संसद में सर्वाधिक वार उत्तर प्रदेश का ही प्रतिनिधित्व किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिनकी राजनीति में गरिमा थी। शब्दों में संयम और निर्णयों में राष्ट्र के प्रति गहरी प्रतिवद्धता थी। उन्होंने सत्ता को सदैव जनसेवा का माध्यम माना। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में भी जाना जाता है। अटल विहारी बाजपेयी का राजनीतिक जीवन लंवा और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि अटल जी ने पड़ोसी देशों के साथ शांति की पहल भी की। उनका मानना था कि युद्ध नहीं, बल्कि संवाद से समस्याओं का समाधान होना चाहिए। विरोधी दल के नेता भी उनकी वाणी, तर्क और शालीनता का सम्मान करते थे। इससे पहले स्वतंत्र देव सिंह और दुर्विजय सिंह शाक्य ने अटल विहारी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। समारोह मे गुलशन आनंद, श्रुति गंगवार, देवेंद्र जोशी, प्रभु दयाल लोधी, उमेश कठेरिया, बंटी ठाकुर, तृप्ति गुप्ता, प्रतेश पांडेय, अनुपम कपूर, रेखा श्रीवास्तव, विशाल मल्होत्रा, सर्वेश रस्तोगी, अजय चौहान, शालिनी जौहरी, चित्रा मिश्रा, मोहित तिवारी, नरेन्द्र मौयां, कन्हैया राजपूत, जयदीप चौधरी, अजय मौर्या, राजीव कश्यप, वृजेश सिंह, शिखा मल्होत्रा उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
