ग़ाज़ीपुर- जमानिया नगर के गंगा घाट स्थित पीपा का पुल आवागमन के भारी दबाव से बुधवार की सुबह जमानियां की ओर का पायल अचानक धंस गया। जिसके बाद अकस्मात पायल धंसने से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। जिससे आने-जाने वाले सैकड़ों लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग फंसे रहे। करीब एक घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका। पीपा पुल पूरी तरह से जर्जर है। इस पुल के किनारे लगा हुआ रेलिंग भी आडा तिरछा है और स्लीपर भी जर्जर और पूराने है। सुबह करीब 10 बजे जमानियां की ओर का पायल (पुल पर चढने वाला भाग) अचानक धंस गया। जिसको ठीक कराने का जिलाधिकारी के बालाजी ने कुछ दिनों पूर्व निर्देश दिये थे। पायल के धसने के बाद पीडब्लूडी कर्मचारियों ने तत्काल इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। हालांकि कुछ पैदल और दोपहिया सवार अभी भी रिस्क लेकर आते जाते है। सुबह करीब 10:30 बजे पीडब्लूडी के कर्मचारीयों ने पूरी तरह से आवागमन को रोक दिया और हाईड्रा मंगवा कर पुल के पायल को ठीक किया। जिसके बाद 11 बजे करीब आवागमन सामान्य हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि पीपा पुल पर विगत कई दिनों से ईंट लदे ट्रैक्टर पास कराए जा रहे थे। जिससे पीपा धंस गया। यह संयोग अच्छा था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस संबंध में जई सुभाष चन्द्र ने बताया कि ओवर लोड वाहनों के चलते जमानियां की ओर का पायल डाउन हो गया था जिस कारण से 10 से 11 बजे तक आवागमन बाधित कर ठीक करा दिया गया है। वर्तमान समय में आवागमन सामान्य रूप से चल रहा है।
रिपोर्ट-:प्रदीप दुबे गाजीपुर