आंवला, बरेली। अस्पताल मे भर्ती रिश्तेदारों को देखने बरेली आ रहे लोगों का टेंपो आंवला-अलीगंज मार्ग पर अचानक कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव पेपल निवासी 60 वर्षीय बिलकिस रिश्तेदारों के साथ टेंपो से बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने आ रही थी। आंवला-अलीगंज मार्ग पर शनिवार दोपहर टेंपो के आगे अचानक कुत्ते आ गए, इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी आंवला पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बिलकिस को मृत घोषित कर दिया। वही अबुबकर और फरजाना को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।।
बरेली से कपिल यादव
