बाडमेंर/राजस्थान- राजस्थान वंशावली सरंक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी अध्यक्ष एवं बाड़मेर महंगाई राहत कैंप के जिला समन्वयक रामसिंह राव द्वारा बुधवार सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राव ने बताया कि राजस्थान सरकार संचालित योजनाओं को आमजन तक पहंुचाने के लिए प्रशासन गांव एवं शहरों के संग अभियान से साथ महंगाई राहत कैपों का आयोजन किया जा रहा है। योजनाओं की जानकारी के अभाव में आमजन वंचित रह जाता है, शिविर के माध्यम से राज्य सरकार सभी तक लाभ पहुंचाना चाहती है। प्रशासन गांवों के संग अभियान द्वारा मौके पर की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।
उन्होने बताया मुख्यमंत्री गहलोत ने आमजन के स्वास्थ्य को लेकर काफी संवेदनशील है। उन्होने निःशुल्क दवा और जांच योजना के साथ आमजन को 25 लाख रूपये तक निःशुल्क इजाज की सुविधा मुहिया करवाई है। एक समय था जब बीमारी के कारण लोगों को अपनी जमीन बेच कर इलाज करवाना पडता था लेकिन आज सभी को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। राजस्थान देश का एक मात्र राज्य है जिसने अपने लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार प्रदान किया। दुर्घटनाओं में मृत्यु हो जाने पर राजस्थान पहला प्रदेश से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। ऐसी योजना राजस्थान के अलावा कहीं भी नहीं है और अन्य कई सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी विस्तार से दी गई।
– राजस्थान से राजूचारण
