अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर डाॅ पंकज शर्मा और बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडे का उनकी उपलब्धियों के लिए किया गया सम्मानित

बरेली- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सिद्धि विनायक गणपति धाम, बदायूं रोड पर अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर डाॅ पंकज शर्मा और बरेली बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव दीपक पांडे का सारस्वत अभिनंदन उनकी सतत उपलब्धियों के लिए किया गया।
उ प्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, महापौर डाॅ उमेश गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी , राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल शर्मा, भाजपा नेता विष्णु शर्मा, महामंत्री विशाल शर्मा , प्रतेश पांडे और विनोद कुमार शर्मा ने दोनों‌ लोगों का सम्मान पगड़ी, उत्तरीय, स्मृति चिन्ह्, अभिनंदन पत्र और सुनहरी माला से किया। अभिनंदन पत्र का वाचन मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने किया और भेंट किया।
अपने सम्मान पर डाॅ पंकज शर्मा और दीपक पांडे ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया और कहा कि वो हमेशा इसी तरह रचनात्मक कार्य करते रहेंगे और मानवता के हित में हर पल प्रयत्नशील रहेंगे।
कार्यक्रम का प्रारंभ जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडे द्वारा प्रस्तुत गायत्री मंत्र के वाचन से हुआ। महापौर डाॅ उमेश गौतम ने डाॅ पंकज शर्मा और दिनेश पांडे को बधाइयां दीं और देशहित में और भी रचनात्मक कार्य करने की सलाह दी। उ प्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि शानदार काम करने वालों का शानदार सम्मान किया गया है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी व्यक्ति द्वारा बेहतरीन कार्य किया जाता है और समाज उसे सम्मानित करता है तो उसे और भी अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो जहां है, वहीं अच्छे कार्य करे तो भारत को सर्वोच्च स्थान मिलने से कोई रोक नहीं सकता। डाॅ पंकज शर्मा ने फोटोग्राफर के और दीपक पांडे ने वकालत के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं, इसलिए दोनों का सम्मान प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, इनमें डाॅ के बी त्रिपाठी, प्रवीण भारद्वाज, लवलेश पाठक, विष्णु शर्मा, रामगोपाल मिश्रा, महेश पंडित, मोनू पांडे, विवेक शर्मा, दिनेश पांडे, प्रतेश पांडे, धनंजय शर्मा, हरिओम गौतम, संजय शर्मा, देवेश शर्मा, डाॅ अजय शर्मा, आदेश मिश्रा, सत्या मिश्रा, राजुल उपाध्याय, प्रो नवीन चंद्र, रिंकू उपाध्याय, जयप्रकाश शर्मा, जगदीश शर्मा, आनंद शर्मा, प्रदीप पांडे, ब्रह्ममेंद्र शर्मा, पंकज मिश्रा, अजय मिश्रा, अमिता शर्मा, पंकज शर्मा, राकेश मिश्रा, रतन शंकर शर्मा, बबली वाजपेयी, मोहिनी मिश्रा, सौरभ वाजपेयी, प्रमोद उपाध्याय आदि प्रमुख रहे। सुबह 9 बजे रुद्राभिषेक तदोपरांत शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान विनोद शर्मा, पुष्पा शर्मा, अजय राज शर्मा रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया और सभी का स्वागत और आभार राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *