निर्वतमान पार्षद दीपक सक्सेना ने कराया निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बरेली- आज इज्जतनगर क्षेत्र मे कर्मचारीनगर के मां मनसा देवी मंदिर धर्मशाला में निवर्तमान वर्तमान पार्षद दीपक सक्सेना द्वारा परफेक्ट डायग्नोस्टिक एंड आई केयर सेंटर तथा बरेली इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंसेस के सहयोग से एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 250 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराकर कैंप का लाभ लिया। कैंप में सभी लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं आंखों की निशुल्क जांच की गई। बरेली इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल एंड साइंसेज के आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुबोध दीक्षित एवं डॉक्टर सुषमा दिक्षित जी ने मरीजों को देखकर दवा लिखी। कैंप में 35 लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई जिनका निशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा। कैंप के संयोजन में समाजसेवी श्री सुनील शर्मा जी एवं अनूप जौहरी जी का विशेष प्रयास रहा तथा जिला अस्पताल बरेली की श्रीमती पूनम सक्सेना जी ने महत्वपूर्ण वालंटियर सहयोग प्रदान किया। निवर्तमान पार्षद दीपक सक्सेना ने बताया कि पहले भी इस तरह के कैंप का आयोजन उनकी टीम के द्वारा किया जाता रहा है और भविष्य में भी किया जाता रहेगा। कैंप के समापन में दीपक सक्सेना द्वारा बरेली इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल एंड साइंसेज तथा परफेक्ट डायग्नोस्टिक एंड आई केयर सेंटर की टीम को धन्यवाद देते हुए भविष्य में सहयोग की अपेक्षा का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *