बरेली। होली मे 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का बिजली निगम के अधिकारी दावा कर रहे है। ऐसे मे सोमवार से सभी मरम्मत कार्यों पर पांच मार्च तक के लिए रोक लगा दी गई है। इस दौरान किसी भी तरह के कार्य किए जाने व कटौती न करने के निर्देश दिए गए है। उपकेंद्र, फीडर स्तर पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, उप खंड अधिकारी व जूनियर इंजीनियरों की इयूटी लगाई गई है। विद्युत विभाग ने गर्मी शुरू होने से पहले महीने भर अभियान चलाकर उपकेंद्रों पर 11 केवी लाइनों, वीसीबी की मरम्मत कराया है। लोकल फॉल्ट से आपूर्ति बाधित न होने पाए, इसके लिए उपकेंद्रों को दोहरी लाइन से जोड़ा गया है। होली पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए अधीक्षण अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, उप खंड अधिकारी और अवर अभियंताओं को उपकेंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। निर्वाध विद्युत आपूर्ति को छुट्टियां भी निरस्त कर पीक टाइम पर सभी अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है।।
बरेली से कपिल यादव
