होली का अवकाश शुरू होते ही बसों और ट्रेनों में उमड़ी भीड़

बरेली। होली की छुट्टियां रविवार से शुरू हो गई है। सरकारी कार्यालय मे शनिवार को आखिरी कार्य दिवस होने के कारण लोगों ने त्योहार मनाने के लिए दोपहर बाद से अपने घरों पर आना-जाना शुरू कर दिया है, जिसको लेकर बसों और ट्रेनों में यात्रियों का दवाव बढ़ गया है। जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में शनिवार को काफी भीड़ रही। यात्रियों को सीट पाने के लिए मारामारी करनी पड़ी। दिव्यांग और महिला कोच में भी पुरुष यात्री सफर करते हुए दिखाई दिए। उधर, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली और लखनऊ मार्ग पर 150 बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अफसरों के अनुसार त्योहार के दौरान इन रूटों पर सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना यात्री भार वढ़ जाता है। होली पर नियमित ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है जबकि स्पेशल ट्रेनों मे जगह खाली चल रही है। वरेली जंक्शन पर प्रतिदिन डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है, जिसमें ज्यादातर ट्रेन दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, गोरखपुर, अयोध्या, विहार के छपरा सिवान की तरफ आती जाती हैं। श्रमजीवी एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों मे शनिवार को जवरदस्त भीड़ रही। कंट्रोल रूम में भी महिला और दिव्यांग कोच में पुरुष यात्रियों के बैठने के शिकायतें पहुंचती रहीं, यात्रियों को भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की टीम में भी अलर्ट हो गई है। आरएम दीपक चौधरी के अनुसार नौ मार्च तक चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। इस समय अवधि में चालक और परिचालक निर्धारित लक्ष्य से अधिक फेरे लगाएंगे और अतिरिक्त ड्यूटी करेंगे। उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रोत्साहन अवधि में 300 किलोमीटर प्रतिदिन संचालन 10 दिनों तक होता है ती 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 4500 रुपये एकमुश्त धनराशि मिलेगी। न्यूनतम नी दिनों तक ड्यूटी करने वालों को प्रतिदिन 400 रुपये के हिसाब से प्रोत्साहन धनराशि मिलेगी। जबकि संविदा चालक-परिचालकों को अतिरिक्त किमी पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। बरेली और रुहेलखंड डिपी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालकों-परिचालकों के साथ ही डिपो के सभी स्टाफ की पत्र जारी कर दिया है। चालकों की रूटी पर जहां भी यात्री हाथ दें, वहीं बस रोकने के निर्देश दिए गए है। कहा कि कहीं से शिकायतें नही आनी चाहिए। डिपी पर आने वाले यात्रियों को भी सभी सुविधाए मुहैया कराई जाए। किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *