शेरगढ़, बरेली। क्षेत्र मे आपसी भाईचारा एवं मेल मिलाप का त्योहार होली शांतिपूर्ण माहौल में सौहार्द के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली कीशुभकामनाएं दी। कस्बा शेरगढ़ व आसपास के गांव मे होली का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद महिलाओं ने अपने घरों मे होली गीत गाए। वही झूमते गाते लोग डीजे की धुन पर जमकर थिरके और होली का जश्न मनाया। बुजुर्गों, युवाओं समेत हर कोई अबीर गुलाल में रंगा नजर आया। बच्चों ने भी जमकर लुत्फ लिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, भूपराम श्रीवास्तव, चौधरी जसवंत सिंह, राकेश कुमार गंगवार, रमेश चंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, अमित सुमित उपाध्याय, डॉ नत्थूलाल गंगवार, भानु प्रताप श्रीवास्तव, हरीश कुमार गंगवार, भुवन चंद्र राठौर, मिढ़ई लाल गंगवार आदि समेत बड़ी संख्या में लोगों ने गले मिल होली त्यौहार की शुभकामनाएं दी। भोजीपुरा मे भाईचारे के साथ मनाई होली: कस्बा धौराटांडा सहित भोजीपुरा, घंघोरा-पिपरिया, सुरला, गोपालपुर सागरपुर, मझौआ आदि सहित सैकड़ो गांवो मे लोगों ने अबीर और गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। क्षेत्र मे देर रात से ही सभी मे खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटी। होली के गीतों पर डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर डांस किया। क्षेत्र मे होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के बाद गुरुवार को थाना परिसर मे पुलिस प्रशासन ने जमकर उत्साह के साथ रंगों के साथ डांस कर होली खेली। उन्होंने एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसएसआई तेजपाल सिंह, चौकी इंचार्ज धौराटांडा विजयपाल सिंह, एसआई घनश्याम पाल, राजेश्वर यादव, सुरेंद्र दिवाकर आदि ने होली खेली।।
बरेली से कपिल यादव
