हाईवे पर अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के अगरास-अभयपुर रोड पर अनियंत्रित दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गये। इलाज के लिए अस्पताल ले मृतका भावना जाने पर डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पति घायल है। मंगलवार दोपहर के बाद करीब चार बजे थाना शाही के गांव केरा निवासी यशपाल गंगवार पत्नी भावना गंगवार (40) के साथ कस्बा सोरहा से दवा लेकर लौट रहे थे। कुछ दूरी पर ही भोजीपुरा की तरफ से आ रहे अनियंत्रित दूध टैंकर ने उनकी बाइक मे पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होने पर पीछे बैठी भावना सड़क पर गिरकर टैंकर के पहिये के नीचे आ गई। पति यशपाल भी चोटिल हो गए। उन्हें खिरका सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टर ने भावना को मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारकर भाग रहा टैंकर को अगरास मोड़ पर पुलिस ने पकड़कर थाना पर खड़ा कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *