बरेली। जनपद के थाना बारादरी गिरोह पर शिकंजा कस दिया है। गिरोह के आठ बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। बदमाशों की अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति की भी जांच होगी और पुलिस उसे जब्त करेगी। इस गैंग डी-275/25 का लीडर निशांत सोनकर है जबकि गैंग मे चंदन मौर्य, अजय यादव, राजा उर्फ कपिल, समीर, शेखर, नैतिक सोनकर, अनस उर्फ मुलायम शामिल है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने वताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस अब बदमाशों की अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति की जांच करके उसे जब्त करेगी। पुलिस के अनुसार, इस शातिर गैंग का मुख्य सरगना निशांत सोनकर उर्फ बिहारीलाल है। इसी गैंग ने पिछले साल 11 सितंबर 2025 को बारादरी क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके ईसाइयों व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात मे शामिल रहे बदमाशों का गैंग पंजीकृत किया गया। अब पुलिस ने 8 सदस्यों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि आठ बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। आर्थिक तंत्र को तोड़ने के लिए उनकी संपत्तियों को भी बहुत जल्द जब्त किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
