बरेली। पुराना शहर और आसपास के इलाके मे स्मैक बेचने वाली महिला को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 20 ग्राम स्मैक मिली है जिसको अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीम 2 लाख रुपये है। पूछताछ में उसने बताया कि यह दामाद से स्मैक लेकर इलाके मे बेचती है। पुलिस अब उसके साथ मादक पदाथों की सप्लाई करने वाले उसके दामाद की तलाश में जुटी है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि बीते मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को गुलजार नगर पीली मिट्टी के पास संदिग्ध हालात मे एक महिला मिली। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वह स्मैक बेचने का काम करती है। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम तारा है और कह सूफी टोला की रहने वाली है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पढ़ी लिखी नाहीं है। उसका दामाद फतेहगंज पश्चिमी से स्मैक लाकर देता है जिसे वह इलाके में सप्लाई करती है। उसके पास से कारीष 20 ग्राम स्मैक मिली है जिसकी कीमत दो लाख रुपये चताई जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
