बरेली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर 2156 दोपहिया वाहनों का चालान किया और 44 वाहन सीज किए। इनमें स्टंट करने पर 172 वाहनों के चालान और 22 को सीज किया गया। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए रविवार को जिले भर में दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टंट करने वालों के खिलाफ विशेष रूप से चेकिंग और कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने स्टंट के लिए चिड़ित 119 स्थानों पर चेकिंग कर 172 वाहनों के चालान और 22 को सीज किया गया। अन्य तरीकों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 2134 वाहनों का चालान और 22 को सीज किया गया।।
बरेली से कपिल यादव
