स्कूल प्रबंधक को जेल भेजा, मान्यता रद करने की कार्रवाई शुरू

भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता मे छात्र की कुएं मे गिरकर मौत मामले मे परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को दोषी ठहराते हुए प्रबंधक की गिरफ्तारी पर अड़ गए। इस दौरान उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद परिवार वालों ने छात्र का अंतिम संस्कार किया। भुता के अंगदपुर खमरिया गांव के टिंकू का छह वर्षीय बेटा लविश पड़ोस के गांव के आदीनापुर के आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल मे कक्षा 2 का छात्र था। गुरुवार सुबह लविश स्कूल परिसर के बाहर लगी टंकी पर पानी पीने गया था। इसी दौरान वह घूमते हुए कुएं पास पहुंच गया। पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरा। सूचना पर भुता इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की की मदद से बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने लविश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के पिता टिंकू की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक चिरौंजी लाल समेत तीन शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को परिवार वाले पोस्टमार्टम के बाद लविश का शव लेकर घर पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक छात्र के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह स्कूल प्रबंधन की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये। पुलिस ने दबिश देकर स्कूल प्रबंधक चिरौंजी लाल को गिरफ्तार किया। उसके बाद परिवार ने छात्र का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने गिरफ्तार स्कूल प्रबंधन को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। वही आदीनापुर के स्कूल के पास खुले कुएं मे ग्रामीणों ने दोबारा हादसा बचाने के लिए खुद ही इंतजाम किये। लकड़ी के पट.ले डालकर कुएं को बंद कर दिया। ग्रामीणों ने कुएं पर लोहे का जाल डालकर सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की। ग्राम प्रधान ने सुरक्षा के इंतजाम करने का भरोसा दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *