बरेली- केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्रवेश हेतु जागरूकता रैली और प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व प्रवेश द्वार पर शिक्षक सुधा पांडेय और रेनू वाला ने तिलक चंदन लगाकर सभी विद्यार्थियों का पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया । उप प्रधानाचार्य चंद्रभानु सिंह ने विद्यार्थियों के गृह परीक्षाफल परिणाम की घोषणा की । प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान करने वाले विद्यार्थियों को पदक पहनाकर सम्मान सहित अंक पत्र वितरित किए । शेष विद्यार्थियों को कक्षा में परीक्षा फल दिया गया। संपूर्ण विद्यालय में प्रथम स्थान पर अलीना बी, द्वितीय स्थान पर संजना, तृतीय स्थान पर अभिनव टॉपर रहने पर ट्रॉफी प्रदान की गई।इस अवसर पर सभी शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे ।राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने सभी के लिए शुभकामनाएं दी और पूर्ण जोश एवं मनोयोग से पढ़ाई के प्रति समर्पण का आवाहन किया। शिक्षक प्रिय इंद्रजीत सिंह बग्गा ने संचारी रोगों के प्रति जागरूकता हेतु शपथ कराई । स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई। संचालन शिक्षक ओमकार ने किया।
— बरेली से पी के शर्मा
