बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सोरहा प्रीमियर लीग (SPL-2) के क्वार्टर फाइनल मे राजा 11 की टीम ने सोरहा पावर हिटर को 51 रन से हराया। इस जीत के साथ राजा 11 टीम ने सेमीफाइनल मे जगह पक्की कर ली। रबर फैक्ट्री मैदान मे टॉस जीतकर राजा 11 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजा 11 की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों मे 184 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जो इस सीजन (SPL-2) का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया। टीम की ओर से कप्तान राशिद हैदर ने 27 गेंदों पर 47 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमे 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। सोरहा पावर हिटर की संघर्षपूर्ण पारी 185 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोरहा पावर हिटर की टीम शुरुआत से ही दबाव मे नजर आई। पूरी टीम 16 ओवरों मे 10 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। गुड्डू अंसारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। वही मोहम्मद ओवैस एडवोकेट ने 2 विकेट लिए। अरशद प्रधान, सबलू और रितिक ने भी 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 6 टीम मे मैच खेल रही है।।
बरेली से कपिल यादव
