सोमनाथ ज्योतिर्लिंग अवशेष के पवित्र दर्शन पाकर नाथनगरी धन्य

बरेली। प्राचीन त्रिवटी नाथ मंदिर के श्री सत्संग भवन में सोमवार को आध्यात्मिक कार्यक्रम में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग अवशेषों के दर्शन कर शहरवासी आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से सराबोर हो गए। ऐतिहासिक पलों के बड़ी संख्या में लोग साक्षी बने। श्रद्धालुओं ने ज्योतिलिंग अवशेषों के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार बरेली की ओर से त्रिवटी नाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में वेगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम के स्वामी भव्य तेज सोमवार सुबह करीब 9.45 बजे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग अवशेष लेकर पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव, सोमनाथ महादेव की जय-जय कार से गुंजायमान हो उठा। नाथ नगरी जलाभिषेक समिति, वावा महाकाल समिति और बावा गिरीराज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़ों से स्वामी भव्य तेज का स्वागत किया। इसके बाद आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के पार्थो कुनार, श्वेता कुनार, सौरभ मेहरोत्रा आदि स्वामी भव्य तेज को लेकर शिवालय पहुंचे और त्रिवटीनाथ मंदिर में दर्शन कराए। रामालय में सीताराम, राधा कृष्ण के दर्शन करने के बाद स्वामी भव्य तेज कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच सोमनाथ ज्योतिर्लिंग अवशेषों को पूजा भाल में रखा। इसके बाद पूजा अर्चना संपन्न की। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग अवशेष के दर्शन करने के यह ऐसे पल थे, जिसे देखने के लिए हर कोई लालायित नजर आया। श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक क्षणों को अपने मोबाइल में कैद किया। स्वामी भव्य तेज ने अलखनाथ मंदिर, महीनाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर, पशुपति नाथ मंदिर, बनखंडीनाथ मंदिर, तुलसी मठ के महंतों को शॉल और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। भव्य कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के गोपाल सरन, अशोक भसीन, रीना अग्रवाल, बुलबुल अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सारुल श्री, शेफाली कौशिक, पूजा नारनोली, अंकित अग्रवाल, नेहा अग्रवाल और मीना सिंह आदि ने सहयोग किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *