सीएम योगी इसी महीने करेंगे रामायण वाटिका का लोकार्पण

बरेली। रामायण वाटिका और रुद्रावनम पार्क के उद्घाटन को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बरेली विकास प्राधिकरण ने रामगंगा नगर आवासीय योजना में बनाई रामायण वाटिका का लोकार्पण इसी माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को डीएम अविनाश सिंह, बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत तमाम अधिकारियों ने रामायण वाटिका परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सौंदर्याकरण, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा मे पूरे किए जाएं। डीएम अविनाश सिंहने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और कार्यक्रम की तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने कहा कि रामायण वाटिका परियोजना केवल एक पार्क नही, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय सोच का संगम है। उत्तर भारत की पहली ऐसी अनूठी वाटिका है। जिसमें 51 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की वनवासी स्वरूप की कांस्य प्रतिमा के साथ रामायण काल के दृश्यों को जीवंत किया गया है। इसका संभावित उद्घाटन मुख्यमंत्री इसी माह करेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *