बरेली। महिलाओं मे होने वाले सर्वाइकल (गर्भाशय, ग्रीवा कैसर की रोकथाम के उद्देश्य से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ बुधवार को शेरगढ़, भमोरा, विथरी चैनपुर, क्योलड़िया, बहेड़ी, नवाबगंज सीएचसी पर किया गया। प्रभारी चिकित्साप्रभारियों ने बताया कि तीन माह तक यह अभियान सभी सीएचसी पर ओपीडी के समय छह दिन तक चलेगा। इसके बाद यह प्रत्येक बुधवार और शनिवार को टीकाकरण होगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम उम्र की बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं, टीका खाली पेट नहीं लगाया जाएगा। यह निशुल्क लगाया जा रहा है। लाभाथी को आधार कार्ड और अपना या पिता का मोवाइल नंबर लाना जरुरी है। बिथरी चैनपुर मे अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेन्द्र पटेल ने किया। सीएचसी प्रभारी डॉ उत्तरा शमां ने बताया कि ओपीडी समय पर टीकाकरण होगा। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र कुमार, धीरेंद्र सिंह, शिवानी, संगीता शिवम सिंह आदि रहे। बहेड़ी मे नगर पालिका चेयरमैन रश्मि जायसवाल ने अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डॉ. विवेक कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, महिपाल गंगवार, दिनेश शाह प्रियंका, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे। क्योलड़िया मे सीएचसी भदपुरा क्योलड़िया मे इसका शुभारंभ भदपुरा के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार ने फीता काटकर किया। व्लॉक प्रमुख ने बताया कि निजी अस्पतालों में यह टीका महंगा होने के कारण सरकार इसे निशुल्क लगवा रही है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मुगीश ने बताया कि टीकाकरण के लिए लाभार्थी को आधार कार्ड और अपना या पिता का मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार, एएनएम पिंकी शर्मा रहीं। शेरगढ़ मे अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत की सभासद ममता कुमारी ने किया। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ गजेंद्र सिंह व टीकाकरण एएनएम किरन सिंह ने किया। भमोरा में अभियान का उद्घाटन भाजपा नेता वेदप्रकाश यादव ने किया। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक कुमार ने टीका लगवाने की अपील की। नवाबगंज मे सीएचसी मे बुधवार को एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार ने बालिकाओं को टीका लगाकर किया।चिकित्सकों ने बताया कि यह टीका बालिकाओं को आगे चलकर होने वाली कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गंगवार, डॉ. अनामिका गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
