सहारनपुर/लखनऊ – सहारनपुर की अंजुमनों में खिदमत का एक लंबा और शानदार इतिहास रखने वाले जनाब शादाब आब्दी साहब के नाम आज एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।
अंजुमन-ए-अकबरी (रजि.) जैसी प्रतिष्ठित अंजुमन में सदर और सेक्रेटरी के पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद, अब उन्हें प्रदेश स्तर पर एक बड़ी और महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
आज लखनऊ में ‘ऑल इंडिया सेंट्रल बोर्ड ऑफ अज़ादारी’ के सदर मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नकवी साहब और जनरल सेक्रेट्री मीसम रिज़वी ने शादाब आब्दी को बोर्ड का उत्तर प्रदेश महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।
संघर्षों और निष्ठा का सफर:शादाब आब्दी की यह नियुक्ति उनकी कौम के प्रति अटूट निष्ठा और वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने ‘एक बड़ी लडाई वक्फ बोर्ड को बचाने वे वक्फ खोरो जेल भेजने तक की लड़ी ये लड़ाई उन्होंने सहारनपुर से लेकर कानपुर तक मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद, व शमील शम्सी साहब और मीसम रिज़वी साहब और हिदायत नवाब साहब के साथ मिलकर ये लंबी लड़ाई लड़ी है उन्होंने वसीम रिज़वी जैसे चोरो के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोला और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
उनकी इस नियुक्ति की खबर मिलते ही जनपद सहारनपुर के शुभचिंतकों और कौमी हलकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का मानना है कि शादाब आब्दी के संगठनात्मक कौशल और अनुभव की बदौलत बोर्ड प्रदेश स्तर पर अज़ादारी और कौमी हितों के लिए और भी मज़बूती से कार्य करेगा।
— सहारनपुर से शादाब आब्दी
