समाधान दिवस मे आबकारी इंस्पेक्टर न पहुंचने पर नोटिस देकर मांगा स्पष्टीकरण

फरीदपुर, बरेली। कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने शनिवार को फरीदपुर मे संपूर्ण समाधान दिवस मे लोगों की फरियाद सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने से 10 मिनट पहले पहुंचे कमिश्नर ने शराबियों के उपद्रव की शिकायत पर आबकारी इंस्पेक्टर को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। कुल 38 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष संबंधित विभाग के अफसरों को समय रहते निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। वहीं किसान के खेत मे सड़क डालने पर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ जांब कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। शनिवार को एसडीएम मल्लिका नैन और एडीएम एफआर अधिकारियों के साथ शिकायतें सुनने पहुंचे। कुछ देर बाद एडीएम चले गए। संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने से 10 मिनट पहले कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी पहुंच गए। रसूलपुर वाहनपुर के किसानों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने जबरन खेत में सड़क डालना शुरू कर दी है। कमिश्नर ने पीडब्ल्यूडी व राजस्व टीम के साथ पैमाइश के निर्देश दिए। सभासद राजकुमार ने बताया कि बीसलपुर रोड पर बीच बस्ती में शराब भट्टी है। शराबी बस्ती के लोगों से गाली गलौज करते है। समाधान दिवस मे उपजिलाधिकारी मल्लिका नैन क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार, तहसीलदार प्रशान्त अवस्थी, नायब तहसीलदार शुभम पांडे सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *