सछास कार्यकर्ताओं ने पूर्व चीफ प्रॉक्टर के साथ हुई अभद्रता का विरोध करते हुए प्राचार्य को घेरा

बरेली। बरेली कॉलेज के पूर्व चीफ प्रॉक्टर के फेसबुक पर बुधवार को आपत्तिजनक पोस्ट करते ही बवाल मच गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कार्यालय मे हंगामा करते हुए डॉ. आलोक खरे को पद से हटाने की मांग की। जिस पर उन्हें पद से हटा दिया गया। इस मामले मे समाजवादी छात्र सभा ने पूर्व चीफ प्रॉक्टर के साथ हुई अभद्रता का विरोध करते हुए प्राचार्य का घेराव किया। वही एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता बरेली कॉलेज प्राचार्य कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य का घेराव करते हुए प्राचार्य के सामने ही कॉलेज के ही प्रोफेसर के साथ अभद्रता का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस संबंध मे सछास के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने प्राचार्य से कहा कि हम प्रो. के द्वारा की गई पोस्ट का सर्मथन नही करते है लेकिन प्राचार्य कार्यालय मे वरिष्ठ प्रोफेसर के साथ इस प्रकार की अभद्रता अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने दोषियों पर कॉलेज प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि शिक्षक संघ के साथ वार्ता कर प्रोफेसर के साथ हुई अभद्रता को लेकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विचार किया जा रहा है। पूर्व चीफ प्रॉक्टर प्रोफसर आलोक खरे ने इस मामले को लेकर कहा कि मैंने खुद से ही 30 मार्च को चीफ प्रॉक्टर पद से अपना त्याग पत्र कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा था। इसके बाद मुझे चीफ प्रॉक्टर से हटाया कैसे जा सकता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *