संगठन मे सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी, हुआ स्वागत

बरेली। समाजवादी पार्टी महानगर इकाई मे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने दो नए वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर वार्ड स्तर पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत किया जा रहा है। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नव-नियुक्त वार्ड अध्यक्षों का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी द्वारा जारी सूची के अनुसार वार्ड संख्या 38 बेनीपुर चौधरी से मोहम्मद रज़ी अंसारी तथा वार्ड संख्या 71 नई बस्ती जगतपुर से मजीद खान को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *