श्री प्रताप नारायण मिश्र साहित्य सम्मान से कृष्ण स्वरूप सक्सेना हुए सम्मानित

बरेली/लखनऊ- कृष्ण स्वरूप सक्सेना, सेवानिवृत्ति कार्यालय अधीक्षक, संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली को आज राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा श्री प्रताप नारायण मिश्र साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गयाl पुरस्कार स्वरूप श्री सक्सेना जी को ₹100000 की धनराशि दी गईl यह सम्मान उन्हें सिटी मोंटेसरी स्कूल, विशाल खंड, गोमती नगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में माननीय पार्थ सारथी सेन शर्मा आईएएस, अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन, माननीय रामकृष्ण स्वर्णकार, आईपीएस, डॉ हरिओम I.A.S., डॉ अखिलेश मिश्रा आईएएस एवं डॉक्टर सीमा गुप्ता महामंत्री राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने श्री कृष्ण स्वरूप सक्सेना जी को शाल उढi कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके साहित्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।

प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार मिलने पर भारत सेवक समाज के महामंत्री एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है इस अवसर पर वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना तथा वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल सक्सेना एडवोकेट ने भी बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *