बरेली- कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर के भव्य परिसर में आयोजित शिक्षा चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने सैकड़ो ग्राम वासियों और न्याय पंचायत के सैकड़ो बच्चों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा का महत्व हम सबको समझना चाहिए यह न केवल संस्कार लाती है बल्कि अनुशासन के साथ समृद्ध भी बनाती है। उन्होंने शिक्षा चौपाल में उपस्थित माता-पिता को सलाह दी की प्रत्येक स्थिति में अपने पाल्यो को विद्यालय अवश्य भेजें और अच्छे संस्कार उनके जीवन में डालें यही बच्चे भारत का भविष्य हैं उन्होंने आगे कहा मनुष्य और पशुओं में इतना ही अंतर है मनुष्य शिक्षा प्राप्त करता है और संस्कार पूर्ण जीवन यापन करता है जबकि पशु में यह बात नहीं है उन्होंने विद्यालय के अच्छे बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया वह आज यहां पर संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल में बोल रही थी विद्यालय की व्यवस्था को लेकर उन्होंने संतोष प्रकट किया विशिष्ट अतिथि के रूप बरेली मंडल के प्रसिद्ध शिक्षाविद डाइट के पूर्व प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय स्तर के कवि पंडित इंद्रदेव त्रिवेदी ने बच्चों को बाल कविताएं भी सुनायी उन्होंने कहा विद्यालय आपका दूसरा घर है इसको साफ और स्वच्छ करना आप सब लोगों का दायित्व है उन्होंने बच्चों के कार्यक्रमों की खुले दिल से प्रशंसा की विद्यालय के विभिन्न बच्चों के साथ उन्होंने खुद स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया अतिथि के रूप में गीता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं रेलवे सलाह कार्ड बोर्ड के सदस्य पंडित हरिओम गौतम ने अपने सर गर्वित भाषण में गीता का रहस्य बताते हुए बच्चों को अच्छे संस्कार अपने जीवन में डालने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा शिक्षा ही ऐसा शास्त्र है जिससे पूरा जहां जीता जा सकता है इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने सभी अतिथियों का शिक्षा चौपाल में स्मृति चिन्ह और शाल उड़ाकर सम्मानित किया फूल मालाओं से गदगद जनपद की प्रथम नागरिक रश्मि पटेल ने खुले हृदय से सैकड़ो नागरिकों का अभिनंदन हाथ जोड़कर स्वीकार किया बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य संदर्भ समूह सदस्य डॉक्टर धर्मवीर गंगवार अकादमी रिसोर्स पर्सन प्रमोद कुमार तथा प्रियंका गुप्ता ने शिक्षा चौपाल में मुख्य मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की उन्होंने विज्ञान सामाजिक विषय हिंदी आदि विषयों को लेकर बच्चों से न केवल पर चर्चा की बल्कि सलाह दी कि अधिक से अधिक किताबें पुस्तकालय के माध्यम से पढ़ना चाहिए शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम की पुस्तक तक सीमित नहीं हो बल्कि अखबार मैगजीन पुस्तकालय की पुस्तक अधिक से अधिक पढ़िए और जानिए शिक्षा चौपाल के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल द्वारा नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय के भवन का फीता काटकर उद्घाटन भी किया उन्होंने निर्माण प्रभारी लाल बहादुर गंगवार एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जसोदा देवी के द्वारा बनाए गए भूकंप रोधी भवन की तारीफ की उन्होंने प्रत्येक कक्ष में घूम कर उसकी गुणवत्ता भी परखी विद्यालय को हरा भरा बनाने हेतु जिला पंचायत की ओर से सहयोग का भरोसा दिलाया इस इस उद्घाटन के मौके पर ग्राम प्रधान रामस्वरूप कश्यप तथा पंकज सिंह गंगवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सुंदर शर्मा को भी सम्मानित किया गया शिक्षा चौपाल तथा नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन के उद्घाटन मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत प्रतिनिधि शुभम कुर्मी वरिष्ठ अध्यापक रमेश सागर राखी सक्सेना रेनू गंगवार सुनीता चरण सिंह मोहन सिंह रुचि दिवाकर गीता यादव लक्ष्मी गंगवार विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष जसोदा देवी सुधांशु कुमार बेबी तबस्सुम कृष्ण स्वाति गौरव अनिल कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे अंत में जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा रसोइयों को फूल मालाओं सेसम्मानित भी किया गया और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रही मीनू रस्तोगी के कार्यों की प्रशंसा की गई ग्राम वासियों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा इस अवसर पर मिष्ठान प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के संयोजक लाल बहादुर गंगवार ने इस अवसर पर होली की शुभकामनाएं रंग लगाकर प्रदान की
शिक्षा ही जीवन में संस्कार और अनुशासन लाने के साथ समृद्ध भी बनाती है -रश्मि पटेल
