शाही, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र के गांव सुकली मे सोमवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्ष के बच्चे को नोचकर मार डाला। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। शाम की नमाज के बाद परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया। सुकली गांव निवासी खुर्शीद का चार वर्षीय पुत्र अर्श सोमवार दोपहर मे अकेले घर से निकल गया। गांव से करीब 500 मीटर दूर खेतों मे पहुंचा तो वहां बाग मे घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इधर, काफी देर तक मासूम घर न लौटा तो परिजनों ने उसको ढूंढना शुरू किया। दोपहर करीब 01:30 बजे बाग के पास पहुंचे तो अर्श जमीन पर पड़ा था और चार कुत्ते उसे नोच रहे थे। पिता ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाया और लहूलुहान अर्श को उठाया लेकिन तक तब उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस प्रशासन को सूचना नही दी। ग्रामीणों ने बताया कि एक हफ्ते पूर्व कुत्तो ने सलमान पर हमला किया था। वही चार दिन पूर्व सोनू को घायल किया था। प्रधान के पति विजयपाल ने बताया कि कुत्ते कहीं बाहर से लोकर गांव के बाहर छोड़े गए हैं। ग्रामीणों ने कुत्तों को गांव से हटाने की मांग की है। बच्चे की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर ले गए। मासूम के लहूलुहान शव को देखकर घर मे कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया चारा काटने जाते समय कभी कभार अर्श परिजनों के साथ खेत पर चला जाता था। सोमवार को वह अकेले ही खेत पर चला गया। उसे अकेला देखकर आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े। पिता ने मौके पर पहुंचे तो चार कुत्ते अर्श को नोच रहे थे।।
बरेली से कपिल यादव
