विद्यालय विकास हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति को करना होगा जागरूक

बरेली- विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से विद्यालय विकास संभव है केवल अध्यक्ष और सचिव को जागरूक होने की जरूरत है पारदर्शिता के साथ विद्यालय हित में सार्थक कदम उठाए जाएं तब निश्चित रूप से शत प्रतिशत नामांकन उपस्थिति एवं संप्राप्ति की ओर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है यह बात राज्य संदर्भ समूह के सदस्य डॉक्टर अनिल चौबे ने ब्लॉक सभागार क्यारा में कही चौबे ब्लॉक सभागार में एकदिवसीय प्रशिक्षण के दौरान अतिथि के रूप में अपना वक्तव्य दे रहे थे प्रशिक्षक शशि वाला जौहरी कल्पनाशर्मा बृजेश सोलंकी संजय प्रकाश आदि ने विस्तार से लगभग 100 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जिसमें प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उसे विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने भाग लिया प्रशिक्षण में मुख्य रूप से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार सवीना सहित अकादमिक रिसोर्स पर्सन प्रियंका शर्मा एवं शिक्षक नेता डॉ विनोद शर्मा मानवेंद्र यादव सुंदरलाल सागर संजीव कुमार अभय पाल सिंह ओमेंद्र सिंह महावीर सिंह आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एक दिवसीय प्रशिक्षण की व्यवस्था खंड शिक्षा अधिकारी क्यारा पूरन सिंह के निर्देशन में रॉबिन रस्तोगी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *