वार्षिकोत्सव मे मेधावी को मिले पुरस्कार, रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नवाबगंज, बरेली। जनपद के ब्लॉक नवाबगंज की न्याय पंचायत अहमदाबाद क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लावाखेड़ा तालिब हुसैन मे गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं सकुल चौपाल का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में अभिभावको, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. एमपी आर्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार ने किया। विद्यालय के खेल अनुदेशक अनिल कुमार ने संस्थान की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि विद्यालय शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इस मौके पर प्रयाशी, नेहा, मीनू और अतुल को सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अरुण और चमेली को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने एलबीडी कक्ष का उद्‌घाटन किया और स्कूल चलो अभियान के तहत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हरीश गंगवार, नत्थू लाल आर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार सहित कई शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *