लोकतंत्र व संविधान बचाने को एकजुट हो कार्यकर्ता- नीरज मौर्य

आंवला, बरेली। आंवला विधानसभा क्षेत्र मे समाजवादी पार्टी के नेता पीयूष वर्मा के नेतृत्व मे अलीगंज स्टैंड के पास बारात घर मे भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बडी संख्या मे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति रही। जिससे माहौल उत्साहपूर्ण और रंगारंग बना रहा। मुख्य अतिथि सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि आंवला लोकसभा क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और अपने मताधिकार की रक्षा करे। अगर वोट सुरक्षित रहेगा तभी लोकतंत्र मजबूत रहेगा। सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकारों ने सदैव प्रदेश की जनता को ठगने का कार्य किया है, उन्होंने जनता को खोखले वायदे और षड्यंत्र देने का काम किया है। उन्होंने अगला सीएम अखिलेश यादव को बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। पीयूष वर्मा ने कहा कि पशुधन मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की गोशालाओं मे ही गायें मर रही है। पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता और कार्यकर्ता सभी द्वेष भूलकर सपा को मजबूत बनाने का प्रयास करें। समारोह में फूलों से होली खेली गई। इस दौरान संजीव यादव, मयंक शुक्ला, डॉ. इंद्रपाल यादव, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, डॉ. जीराज यादव, बनवारी लाल मौर्य, अमित राज सिंह, शिवचरन कश्यप, नरेंद्र गौतम, सत्येंद्र सविता, ओमवीर यादव, विकार अली गुड्डू, भुवनेश यादव, अरविंद यादव, भारती चौहान, स्मिता यादव, संजय शास्त्री, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, इरशाद अहमद, पदम सिंह, बीडी वर्मा, राकेश प्रताप सिंह आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *