लिलौर झील पर जल्द विकसित हों सुविधाएं, पीएम आवास के लाभार्थियों की बनाएं फैमिली आईडी

बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में लिलौर झील के सौन्दर्यकरण के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने निर्देश दिये कि जल्द से जल्द लिलौर झील में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए जिससे कि वहां आने वाले आगन्तुकों को असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में मत्स्य पट्टे आवंटित करने, वन विभाग की जमीन पर वृक्षारोपण कराने, पर्यटन विभाग की ओर से कैफेटेरिया, मल्टीपरपज हाल के निकट शौचालय का निर्माण कराये जाने व अन्य व्यवस्थाएं भी पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यक्ष झील द्वार बनाये जाने, रात्रि के समय आकर्षक लाइटिंग कराए जाने, सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस चौकी तथा हाई मास्ट लाइटें लगवाये जाने के भी निर्देश दिये गए। वही डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। मझगंवा में स्थिति अच्छी नहीं मिलने पर बीडीओ को शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि इसका प्रचार प्रसार किया जाए जिससे कि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। ब्लाकों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जो लोग भी आवेदन लेकर आएं उन्हें निराश होकर लौटाया नहीं जाए। जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए, उनकी फैमिली आईडी भी अवश्य बनाई जाए। इस अवसर पर सीडीओ देवयानी, डीडीओ दिनेश कुमार यादव, पीडी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा हबीब अंसारी, डीपीआरओ कमल किशोर आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *