लंबे समय से नदारद चल रहे 43 डॉक्टरों की सेवा होगी समाप्त

बरेली। बरेली मंडल मे 43 सरकारी डॉक्टर लंबी अवधि से अनुपस्थित चल रहे हैं। इस वजह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा 20 डॉक्टर बरेली मे अनुपस्थित है। कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी ने गुरुवार को मंडलीय समीक्षा बैठक मे चारों जिलों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन डॉक्टरों से संपर्क करें और इनके बारे में सूचना प्रसारित कराएं फिर भी ये डॉक्टर ड्यूटी पर नही आते हैं तो इन्हें सेवा से मुक्त करने की कार्रवाई करें ताकि शासन को पदों के सापेक्ष रिक्त पदों की सूचना भेजी जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने समीक्षा बैठक मे कमिश्नर को बताया कि बरेली मे 20, बदायूं में 9, पीलीभीत में 9 और शाहजहांपुर में 5 ऐसे डॉक्टर हैं जो लंबी अवधि से अनुपस्थित चल रहे है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि इन लोगो से सम्पर्क किया जाये। इनके बारे मे समाचार पत्रों के माध्यम से भी प्रचारित किया जाये। यदि फिर भी यह डॉक्टर नही आते है तो इन्हें सेवा से मुक्त करने की कार्यवाही की जाये। जिससे शासन को रिक्त पदों की सूचना भेजी जा सके। पोषक आहार में गुणवत्ता बनाये रखने की दृष्टि से समय-समय पर जांच कराने को कहा। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग बनाए रखने का निर्देश दिया। सबसे ज्यादा डी रैंक बरेली जिले मे है। उसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री मे कोई भी जनपद राज्य के औसत से कम नही हो। पीएम कुसुम योजना में बरेली में शत प्रतिशत काम हो चुका है। शेष तीनों जिलों को शत प्रतिशत कार्य कराए जाने के निर्देश दिये। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में खर्च के सापेक्ष कार्यों की समीक्षा करने जिला स्वास्थ्य समिति में करने का निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पैरामीटर पूर्ण करने को कहा। वही स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को बैनामों की जांच कराए जाने के निर्देश दिये गए। मंडलायुक्त ने नगर निकायों के राजस्व संबंधी बिन्दुओं की समीक्षा करने को भी कहा। राजस्व वादों के समय से निस्तारण के साथ रियल टाइम खतौनी, चकबंदी, ई. ऑफिस, रेरा, आरसी वसूली आदि की भी समीक्षा की गई। आईजीआरएस में आबकारी, स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन में सी ग्रेड मिला है। सुधार कर शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की कॉपी दें। प्रदूषण संबंधी शिकायतों में प्रदूषण बोर्ड, नगर निगम व बीडीए से संयुक्त रूप से कार्यवाही कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी जनता से अच्छा व्यवहार भी करें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *