रोमांचक मुकाबले मे भारत की जीत पर मना जश्न, फाइनल मे पहुंचा भारत

बरेली। भारत-इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम मे खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले मे भारतीय टीम ने सात रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकावला अंत तक बेहद कड़ा रहा और दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। मैच मे इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों मे 253 रन का चुनौतीपूर्ण और विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लेवाजों मे संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। संजू के साथ भारतीय बल्लेबाजों ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी अंत तक संघर्ष किया। इंग्लैंड के शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। लेकिन नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने जैकब वैथल ने शानदार पारी खेलते हुए इंग्लैंड को अंतिम ओवर तक मैच में बनाए रखा। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव मे शानदार प्रदर्शन करते हुए समय-समय पर विकेट निकालकर मैच पर पकड़ बनाए रखी। अंतिम ओवरों में मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को लक्ष्य से सात रन दूर रोक दिया। भारत की जीत तय होते ही शहर के प्रमुख चौराहों कुतबखाना और नावल्टी पर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में तिरंगा लिए क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया और डोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते नजर आए। सिविल लाइंस, डीडीपुरम और अन्य इलाकों में आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। कई स्थानों पर युवाओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को नीत की बधाई दी। कोहाड़ापीर और बारादरी क्षेत्र मे भी लोगों ने बड़े उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। इस जीत के साथ ही भारत ने फाइनल मे जगह पक्की कर ली है। अब फाइनल मुकावला रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा। जहां दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान मे उतरेंगी। भारत की इस जीत से देशभर के क्रिकेट प्रेमियों मे खुशी की लहर है और पड़नल मुकाबले को लेकर उत्साह बढ़ गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *