बरेली/मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़, फरीदपुर। मंगलवार को मीरगंज के ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ आनन्द विजय यादव को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पाल ने बताया कि मनरेगा से जुड़े कर्मियों को जुलाई 2025 से मानदेय नहीं मिला है, मानदेय न मिलने के कारण बच्चों की स्कूल फीस, घरेलू खर्च और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। कई कर्मियों के यूएएन खातों में ईपीएफ की धनराशि जमा नही की गई है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। रोजगार सेवकों ने मांग की है से कि लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए और ईपीएफ संबंधित समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जाए। ज्ञापन देने बालों में मसूद हसन महेंद्र पाल, मुकेश कुमार, जय सिंह, रोहतास कुमार, नवल गुप्ता, विनोद, ममता शर्मा, गजेंद्र सिंह मुनीश कुमार आदि उपस्थित रहे। वही फतेहगंज पश्चिमी मे मनरेगा कर्मियों ने मंगलवार को मानदेय और ईपीएफ की मांग को लेकर बीडीओ आशीष पाल को ज्ञापन सौंपा। कर्मवीर गंगवार व महावीर सिंह ने बताया कि मनरेगा कर्मी लंबे समय से बकाया मानदेय भुगतान तथा ईपीएफ की मांग करते आ रहे है लेकिन समस्या का समाधान संभव नही हो पा रहा है। अब समस्या का समाधान न होने पर मनरेगा कर्मी 17 मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर मनोज कुमार, राजीव शर्मा, दिग्विजय पाल, सुरेश कुमार, सुरेश चंद्र, रामबाबू स्वास्थ्य देवेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। मानदेय और ईपीएफ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन: शेरगढ़। मनरेगा कर्मियों ने मंगलवार को मानदेय और ईपीएफ की माग को लेकर बीडीओ की गैरमौजूदगी मे वरिष्ठ सहायक को ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवक के ब्लाक अध्यक्ष हरिकिशन उर्फ बबलू गंगवार ने बताया कि मनरेगा कर्मी लंबे समय से बकाया मानदेय भुगतान तथा ईपीएफ की मांग करते आ रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान संभव नहीं हो पा रहा है। अब समस्या का समाधान न होने पर मनरेगा कर्मी 17 मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा कमर्मी सभी लक्ष्यों की पूर्ति में पूर्ण योगदान देते हैं। ज्ञापन में उन्होंने बकाया मानदेय भुगतान तथा ईपीएफ देने की मांग की। इस अवसर पर एपीओ मनरेगा नंदकिशोर, मुलायम सिंह अवतार खान, राजेंद्र पाल राम भरोसे लाल, राम बहादुर हरकिशान, राम प्रकाश धारा सिंह, विवेक कुमार, सुनील गंगवार आदि मौजूद रहे। मानदेय ने मिलने से मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ को दिया ज्ञापन: फरीदपुर मे मनरेगा कर्मियों, रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान न होने के कारण करीव्यूर के कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी भगवानदास को ज्ञापन दिया। कर्मियों का कहना है कि वर्ष 2025 से उनका मानदेय अब तक नही मिला है जबकि विभाग के निर्देशों के अनुसार उन्होंने लक्ष्य पूरे करने में पूरी मेहनत लगाई। ज्ञापन देने वालों मे धवन कुमार, सौरव दीक्षित, मो. ताहिर, दिनेश पाल सिंह, ओमपाल, विवेक कुमार, रविन्द्र, शिवराम, कलावती, रजनीश आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
