राष्ट्रीय लोक अदालत मे 6416 प्रकरणों के निस्तारण कर अवार्ड राशि कुल 3,29,20,012 पारित

राजस्थान/बाड़मेर- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश बाड़मेर के निर्देशानुसार बाड़मेर मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाड़मेर के अध्यक्ष अजिताभ आचार्य की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजिताभ आचार्य द्वारा न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बाड़मेर नरेन्द्र सिंह मालावत, अति मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं.दो बाड़मेर अंकुर गुप्ता एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री कार्तिका गहलोत की उपस्थिति में मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।

बाड़मेर मुख्यालय पर स्थित न्यायालय एवं चौहटन, गुड़ामालानी, सेड़वा स्थित न्यायालयों एवं राजस्व न्यायालयों, किशोर न्याय बोर्ड व उपभोक्ता मंच बाडमेर में आनंलाईन – आफलाइन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करते हुए कुल पाचं बैंचों का गठन किया गया। गठित बैंचों के अध्यक्ष के रूप में पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण नरेन्द्रसिंह मालावत, अति मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. दो अंकुर गुप्ता, अति न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री कार्तिका गहलोत तथा सदस्य के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और उपखंड अधिकारी बाड़मेर यशार्थ शैखर, अमित बोहरा़ पैनल अधिवक्ता नरपतसिंह चैधरी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल व श्रीमती सरिता पारीक तथा उपमहा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक अंचल प्रमुख एवं क्षेत्रीय प्रबंधक राजेन्द्र गोयल, मुख्य प्रबंधक एसबीआई कपिल कुमार शर्मा, श्रीमती सुमन शेखावत मुख्य प्रबन्धक प्रतापजी प्रोल, सुरजा राम देवड़ा शिव, मनोज कुमार कवास,आरजीबी प्रबंधक जनक सिंह, अध्यक्ष बार एसोशियेशन विष्णु भगवान चौधरी, इंशोयरेंस कंम्पनियों के अधिवक्ता भजनलाल गोदारा, किरण मंगल, गणेश कुमार, भोमाराम सियाग व बैंकों के अधिवक्ता पुरूषोत्तम सोलंकी, बिजली विभाग के अधिवक्ता श्यामलाल सिंघल और अभयसिंह आदि ने बाडमेर के पक्षकारों के मध्य रूचि लेकर समस्त न्यायालयों, राजस्व न्यायालयों, किशोर न्याय बोर्ड व उपभोक्ता मंच के सभी लंबित राजीनामा योग्य कुल 6416 प्रकरणों में आपसी समझाईश से राजीनामा करवाकर फैसल हुए प्रकरणों में कुल राशि 3,29,20,012/- अवार्ड राशि पारित की गई।

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विद्युत विभाग, समस्त बैंकों व वित्तिय संस्थानों के की ओर से अधिकारीगण वरिष्ठ अधिवक्तागण तथा न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *