बरेली देहात। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को ग्राम शिवपुरी मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम के हरिवावा मंदिर से पूजन अर्चन कर किया गया। यहां से शुरू होकर यात्रा गांव के विभिन्न मुख्य मार्गों और गलियों से होकर गुजरी। समापन पुनः हरिवावा मंदिर पर पहुंचकर आरती के साथ हुआ। देव स्वरूपों की झांकियो आकर्षण का केंद्र रही। डीजे की धुनों और भक्ति गीतों पर कलाकारों ने नृत्य किया। पूजन डॉ. केपी सिंह चौहान, बुद्धपाल सिंह चौहान और सीताराम शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। प्रधान पुत्र आनंद मौर्य, बजरंग दल से अनिल सिंह राठौर, हिंदू रक्षा दल के आशीष कठेरिया, सुधीश शर्मा, सचिन सिंह चौहान, मधुर भदौरिया, सार्थक गुप्ता, सुलभ चौहान, जीतू श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा। अलीगंज : अलीगंज स्थित ग्राम देवता मंदिर में हवन पूजन एवं कन्या भोज कराया गया। आचार्य अंकित शर्मा, मोहित अग्रवाल, हिमांशु पाराशरी, फूलसिंह मौर्य, मुलायम सिंह, नेमचंद्र, भूरे आदि मौजूद रहे। कैट : श्रीराम के जन्मोत्सव पर श्री हरि मंदिर से रामनवमी शोभायात्रा का शुभारंभ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार और कैट बोर्ड की सीईओ तनु जैन ने किया। शोभायात्रा मे शामिल लोकतंत्र रक्षक सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल, श्रीधर शुक्ला आदि का अभिनंदन किया गया। सदर बाजार के शंकर चौराहे पर काजल किन्नर ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नवाबगंज : कस्बे में भव्य रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रामलीला सोसायटी की और से निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। फरीदपुर : कस्बे मे रामनवमी शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से निकली गई। देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट बरेली अलंकार अग्निहोत्री ने किया। मेला अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला, संरक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, अनूप कुमार गुप्ता महामंत्री, गोपाल मिश्रा व्यवस्थापक, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सक्सेना, प्रमोद बलधारी आदि के नेतृत्व में शोभायात्रा का आयोजन हुआ। जगह-जगह लोगों ने शुभायात्रा का स्वागत किया।।
बरेली से कपिल यादव
