युवाओं की भीड़, अव्यवस्थित ट्रैफिक, डायवर्जन फेल, जगह-जगह जाम

बरेली। दरोगा भर्ती परीक्षा छूटने के बाद शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई। दोपहर से शाम तक लोगों को परेशानी हुई। भले ही ट्रैफिक प्लान लागू हुआ। रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई। अव्यवस्थित दौड़ते ई-रिक्शा ने शहर की यातायात व्यवस्था को और भी पलीता लगा दिया। दूर-दूर तक वाहनों की लंबी लाइनें नजर आ रही थी। दोपहिया वाहन निकलना तो दूर पैदल निकलना मुश्किल था। दरोगा भर्ती परीक्षा दो पारियों में कराई जा रही है। पहले दिन शनिवार को 12 से 2:00 बजे तक पहली पारी और दूसरी पारी की परीक्षा 3:00 से शाम 5:00 बजे तक थी। सेंटरों पर एक दिन पहले सुबह से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे थे। अभ्यर्थियों के आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसलिए रूट डायवर्जन शहर में लागू किया गया। लेकिन जब परीक्षा छूटी तो शहर का ट्रैफिक प्लान धड़ाम हो गया। बरेली कॉलेज रोड, नावल्टी, किला, चौपुला, सेटेलाइट, इस्लामियां कॉलेज रोड पर ऐसा जाम लगा। जहां से पैदल निकलना मुश्किल हो गया। परीक्षा सेंटरों से निकली भीड़ के आगे ट्रैफिक व्यवस्था फेल साबित हो गई। वहीं अव्यवस्थित दौड़ते ई-रिक्शा के चलते यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। एक ओर पहली पारी की परीक्षा देकर अभ्यर्थी रोडवेज बस स्टैंड़ों और रेलवे स्टेशनों की ओर जा रहे थे, वहीं दूसरी पारी की परीक्षा में सम्मलित होने वाले आवेदकों की भीड़ भी केंद्रों की ओर आ रही थी। दोपहर दो से लेकर शाम को करीब 6 बजे तक यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को जाम में जूझना पड़ा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *