यक्ष एप से पकड़ा चोर, गिरफ्तार होते ही निगल गया चोरी का ब्रेसलेट, पुलिस ने कराया एक्सरे

बरेली। शहर मे चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोर ने जितनी चालाकी दिखाई। पुलिस उससे ज्यादा होशियारी से उसके पीछे पड़ गई और अब उसे जेल भेजने से पहले माल रिकवरी करने की जुगत मे है। सुरेश शर्मा नगर निवासी अशोक कुमार के घर चोरी की घटना हुई। चोर उनके घर में दूसरे की छत से होकर उतरे और दरवाजा खोलकर उनकी बुलेट मोटरसाइकिल व चांदी का ब्रेसलेट चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना बारादरी प्रभारी धनंजय पांडे से शिकायत की। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी। इस पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने यक्ष एप के जरिए जब सीसीटीवी फुटेज मे आ रहे चोरों का मिलान किया तो पता चला एक चोर हाजियापुर निवासी सिकंदर और दूसरा उसका साथी बिथरी निवासी मुकेश कुमार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान सिकंदर ने चोरी का ब्रेसलेट कलाई मे पहन रखा था। उसने तुरंत ही वह ब्रेसलेट मुंह मे डालकर पानी पी लिया और निगल गया। पुलिस भी उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गई और वहां उसका एक्सरे करवा दिया। इसमें ब्रेसलेट उसके पेट मे मौजूद दिख रहा है। अब पुलिस चोर का पेट खाली होने का इंतजार कर रही है। वरना ऑपरेशन के जरिए इस ब्रेसलेट को निकालने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। पूछताछ मे सिकंदर ने बताया, वह बुलेट नेपाल ले जाकर बेचने की तैयारी कर रहा था। स्प्लेडर को शाहजहांपुर के कटरा में सौदा किया था। सिकंदर कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर जेल से आया था। उसका साथी मुकेश दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। जेल में सिकंदर और मुकेश की दोस्ती हुई थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *