सम्भल। बुधवार को मण्डी किशन दास सराय मे हर साल की तरह इस साल भी परंपरागत मौला अली अलैहिस्सलाम इब्ने अबू तालिब के शहादत के मौके पर इमामबारगाह पर नज़र का एहतेमाम किया गया 21 रमज़ान को इमाम अली इब्ने अबू तालिब अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में ग़म और अकीदत का माहौल देखने को मिला। अकीदतमंदों ने नम आंखों से मौला अली की शहादत को याद किया। पूरे गांव में ग़म की फिजा छाई रही मुलाना तनवीर हुसैन अशरफी ने बताया कि कैसे इस्लाम के इस अज़ीम रहबर ने इंसाफ और इंसानियत के लिए अपनी पूरी जिंदगी कुर्बान कर दी। इस मौके पर अकीदतमंदो ने मौला अली की शहादत को याद करते हुए मुल्क में अमन-चैन, इंसाफ और भाईचारे की दुआ की। इस अवसर पर ताहिफ अली ,शमशीर अली, मुआरिफ अली, असद अली, , ग्राम प्रधान सरताज हुसैन, अरशद हुसैन मो. ज़ुबैर,तनवीर हुसैन. रशीद हुसैन. नेता शहजाद शाहिक अली, राहिल अली, मुकीम अली, भूर्रा अली, मो. आलम, शाहबाज़ अली,खालिक अली, सलमान नबी, अब्दुल माजिद, मुराद अली, ज़िया उल हक़ आदि लोग मौजूद रहे।
— सम्भल से सैय्यद दानिश
