मुख्यमंत्री ने नवरात्र के बाद बरेली आने पर जताई सहमति

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली वासियों को छह हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने चैत्र नवरात्र के बाद बरेली आएंगे। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बुधवार को लखनऊ मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्र के बाद बरेली आने की सहमति जताते हुए डॉ अरुण कुमार को लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां कराने और परियोजनाओं का पूर्व मे निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वनमंत्री के अनुसार मुख्यमंत्री मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह मे आ सकते है। वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बरेली के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण कई परियोजनाओं पर चर्चा की। वन मंत्री ने मुख्यमंत्री को 21 मार्च को राष्ट्रीय वन दिवस पर लखनऊ में होने वाले बड़े कार्यक्रम के साथ बरेली आगमन को आमंत्रित किया। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द बरेली आने की सहमति दी। वनमंत्री का कहना है कि मुख्यमंत्री प्रस्तावित दौरे के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। उनका यह दौरा बरेली जिले के विकास को नई गति देने वाला साबित होगा। इधर, मुख्यमंत्री के बरेली आगमन पर करीब छह हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास कराने का कार्यक्रम है। पुलिस-प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कई दिनों से तैयारियां पूरी करने में जुटे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *